क्या आपने कभी बीयर की बहार के बारे में सुना है आइए हम बताते हैं कि यह बहार गर्मियों के मौसम में कहां आई है!
इन दिनों भीषण गर्मी में बीयर (Beer) पीने वालों की मौज है। दिल्ली में इन दिनों पानी के भाव बीयर बिक रही है। जिस वजह से लोग गर्मी में बीयर (Beer) का जमकर मजा ले रहे हैं। यहां तक कि मेरठ और आसपास के जिलों के शराब के शौकीन और बियर प्रेमी दिल्ली से सस्ते दामों में बीयर (Beer) लाकर गर्मी में उसका लुफ्त उठा रहे हैं। मेरठ में जहां एक बीयर की कैन की कीमत 120 रुपये से अधिक है। वहीं दिल्ली में 50 रुपये में बीयर की कैन मिल रही है।
वहीं बीयर की बिक्री पर भी दिल्ली में ऑफर चल रहा है। दिल्ली में एक बीयर (Beer) के साथ एक फ्री दी जा रही है। इससे दिल्ली के नजदीक रहने वाले एनसीआर के लोगों के लिए गर्मी में बीयर का मजा दुगना हो रहा है। मेरठ से प्रतिदिन दिल्ली आने—जाने वाले लोग शाम को बीयर की पेटी लेकर लौट रहे हैं। इसके चलते मेरठ के बीयर शॉप और आबकारी विभाग की ब्रिकी पर इसका असर पड़ रहा है। मेरठ ही नहीं नोएडा और गाजियाबाद के लोग भी दिल्ली से बीयर खरीद रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली में कई स्थानों पर तो बीयर की कीमत पानी से भी सस्ती है। बीयर (Beer) का कैन 25 फीसदी छूट व एक के साथ एक फ्री ऑफर के बाद मात्र 50 रुपए का पड़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…