उत्तर प्रदेश

मानसून से पहले उत्तर प्रदेश में सात जनपदों को बाढ़ की आशंका, चेतावनी जारी

कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने मानसून से पूर्व उत्तर प्रदेश के सात जनपदों को बाढ़ चेतावनी जारी की है। बांध प्रशासन ने सातों जनपदों बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और अमरोहा के जिला अधिकारियों को बाढ़ चेतावनी का पत्र जारी किया है। मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर के आयुक्तों को भी पत्र भेजा है।

कालागढ़ के रामगंगा बांध से प्रतिवर्ष मानसून से पहले रामगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ चेतावनी जारी की जाती है। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार के अनुसार बांध से पानी की निकासी के समय शायद इतना समय न मिले की बहाव क्षेत्र को खाली कराया जा सके। इसलिए प्रभावी कार्रवाई समय से की जानी आवश्यक है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के चार आयुक्त मेरठ, बरेली, मुरादाबाद व कानपुर के अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद व अमरोहा के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बांध का जलस्तर 355 मीटर होने के बाद ही पानी की निकासी बांध से वर्षाकाल में की जाएगी। इसकी सूचना बांध से पहले जारी की जाएगी। वर्तमान में बांध के जलाशय का जलस्तर 338 मीटर है।

2010 में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी चला

रामगंगा बांध से 1978, 1990, 1998 व 2000 में बांध को भरा गया था। 2010 में बांध से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी नदी में छोड़ा गया था। इससे मैदानी क्षेत्र में बाढ़ की आ गई थी। वर्तमान में ऐसी समस्या न हो, इससे बचाव के लिए बाढ़ चेतावनी आवश्यक है।

इसलिए बनती है बाढ़ की की समस्या

अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार के मुताबिक बांध के निर्माण के बाद से नदी के बहाव क्षेत्र में आबादी का विस्तार हो गया है। नदी के तलहटी क्षेत्र में खेती करके अवरोध उत्पन्न किया हुआ है। बांध से पानी की निकासी होने पर इस क्षेत्र को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पहले ही बहाव क्षेत्र को खाली करा लिया जाए तो उचित है।

गंगा दशहरा के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू

कालागढ़। रामगंगा बांध से गंगा दशहरा के लिए पानी की निकासी बिजली उत्पादन के जरिए की जा रही है। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध से 6,115 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में की जा रही है। बिजली उत्पादन, सिंचाई के लिए बांध से 5615 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था। अब इसमें 500 क्यूसेक पानी मांग आने पर गंगा दशहरा के लिए नदी में बढ़ा दिया गया है। बांध से दिए जा रहे पानी का उपयोग बिजली बनाने में किया जा रहा है। नदी में पानी हरेवली होकर मुरादाबाद के लिए चल रहा है।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago