उत्तराखंड:- गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से 16236 सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। इसमें 11375 प्राथमिक, 2548 उच्च प्राथमिक और 2313 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं। विद्यालयी शिक्षा के लिए यह उत्साहित करने वाला अवसर होता है।
सब मिलकर इस वर्ष को शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों भरा सत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा, सभी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक बरसात शुरू हो चुकी है।
ऐसे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं को जर्जर भवनों के आस-पास न जाने दें। इस तरह के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र घोषित करें। कई दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को पठन पाठन पर जोर देना चाहिए। वहीं, व्यक्तिगत छुट्टियों से बचना चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…