देश-विदेश

भागलपुर: लोदीपुर थाना गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

 बिहार:-  भागलपुर शहर में शनिवार को रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब लोदीपुर थाना गेट के ठीक सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो यह हादसा अचानक बाइक के असंतुलित हो जाने के कारण हुआ, जिससे युवक ट्रक के बीच वाले पहिए के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई।

चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक भागलपुर की ओर से गोराडीह की ओर जा रहा था, जबकि युवक अपनी बाइक पर गोराडीह की ओर से शहर की दिशा में आ रहा था। लोदीपुर थाना गेट के सामने जैसे ही बाइक सड़क पर बने एक ब्रेकर के पास पहुंची, वह अचानक असंतुलित हो गई और फिसलकर ट्रक के नीचे चली गई। ट्रक के भारी पहिए ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों में आक्रोश और गम का माहौल देखा गया। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया। पुलिस ने मृतक के शव को मायागंज अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही घटना में शामिल बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। लेकिन हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि युवक एक रेपो कंपनी में एजेंट के तौर पर कार्यरत था। युवक के मोबाइल पर उस कंपनी से लगातार कॉल आ रहे थे, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के लिए आस-पास के थानों और लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने के कारण उसकी तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago