हिमाचल प्रदेश:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हिमाचल और पंजाब के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं। उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनका अच्छा संबंध है। कहा कि पंजाब में पहले युवा फौज में अपनी पहचान बनाते थे, लेकिन कुछ समय से नशे ने हालात बिगाड़ दिए थे।
उन्होंने दावा किया कि अब उनकी सरकार ने इस पर काबू पा लिया है और नशे की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रज्जू मार्ग (रोपवे) प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ नवरात्र पूजन के लिए माता नयना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी से सर्वत्र कल्याण और भलाई की प्रार्थना की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…