रुद्रपुर: भाईचारा एकता मंच सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना सक्सेना के सहयोग से भाईचारा एकता मंच की टीम ने सिंह कॉलोनी में सारथी दिव्यांग केंद्र में जाकर दिव्यांग बच्चों को कॉपी किताबें व फल वितरित किए। आज भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी.गंगवार के निर्देश पर संगठन की टीम ने सिंह कॉलोनी में एडवोकेट संध्या सक्सेना द्वारा संचालित सारथी दिव्यांग केंद्र में जाकर दिव्यांग बच्चों के लिए कॉपी किताबें व फल वितरित किए।
मंच की सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना सक्सेना व सिंचाई विभाग के एच के टम्टा के सहयोग से भाईचारा एकता मंच की टीम ने दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरित की। सारथी केंद्र की संचालिका संध्या सक्सेना व उनके समस्त स्टाफ ने भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर इस संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष नन्नू सिंह पाल ,जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव, उमेश भारती, सहित सारथी दिव्यांग केंद्र की सभी शिक्षिकाएं मौजूद थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…