उत्तराखण्ड

रुड़की में भाजपा नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा एक प्रेमी युगल को,जमकर किया हंगामा

रुड़की :-  रुड़की में एक भाजपा नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मौके पर मिले भाजपा नेता को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मंगलौर हाईवे पर एक भाजपा नेता का होटल है।

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे होटल में एक प्रेमी युगल पहुंचा था। प्रेमी युगल ने होटल में एक कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि इसकी भनक भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लग गई। इस पर वह एकत्रित होकर होटल में पहुंचे और प्रेमी युगल को एक कमरे में पकड़ लिया। साथ ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया।इस दौरान होटल में मौजूद भाजपा नेता को भी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई।

वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। साथ ही पुलिस से भाजपा नेता पर होटल में गलत काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।  युवक रुड़की क्षेत्र और युवती लक्सर क्षेत्र की बताई जा रही है। साथ ही दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago