उत्तराखण्ड

बारिश के चलते रात्रि समय में सहस्त्रधारा बस स्टैंड के पास दुकान पर गिरा बड़ा बोल्डर

देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते प्रदेश में हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिन रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण सहस्त्रधारा बस स्टैंड के निकट दुकान के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। घटना रात को हुई इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।  हालांकि ये पत्थर गिरने से दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस स्टैंड के आसपास रहने वाले सभी परिवारों को एहतियातन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन भी बढ़ गया है। हाईवे पर लगातार हो रही लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई है।

राजपुर थाने के एसओ जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। सहस्त्रधारा बस स्टैंड के पास मनोज गुप्ता की दुकान के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया, जोकि मनोज गुप्ता की छत पर गिरा। दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए पत्थर सड़क पर गिर गया। सूचना पर चौकी आईटी पार्क से चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके पर उक्त स्थान पर कोई जनहानि नहीं हुई है।  दुकान पर पत्थर गिरने की वजह से पूरी तरह से खत्म हो गई है। सहस्त्रधारा बस स्टैंड पर निवासरत सभी लोगों को वहां से अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है तथा सभी लोगों को बरसात के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए सूचित किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago