उत्तराखण्ड

सांसद बलूनी का बड़ा फैसला, इस योजना के लिए सांसद निधि से जारी किए 15 करोड़

उत्तराखंड:-  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज पौड़ी नगर में अपनी सांसद निधि से प्लैनेटेरियम (तारामंडल) और माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) हेतु भारत सरकार द्वारा लगभग 1 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरण हस्तांतरित करने की सूचना साझा की. सांसद बलूनी की यह बहुउद्देशीय संकल्पना जल्द धरातल पर उतरेगी जिसके लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से एक मुश्त 15 करोड रुपए की राशि जारी की है।

सांसद बलूनी ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण नगर पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के मंतव्य से एक प्लैनेटेरियम और माउंटेन म्यूजियम के निर्माण की घोषणा की थी। प्लेनेटोरियम यानी तारामंडल के निर्माण से छात्रों को खगोलीय गतिविधियों का प्रत्यक्ष ज्ञान हो सकेगा और साथ ही माउंटेन म्यूजियम के माध्यम से पर्वतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल के साथ-साथ समस्त पर्वतीय लोकजीवन का एक ही छत के नीचे ज्ञान उपलब्ध हो सकेगा।

सांसद बलूनी ने कहा कि उनकी संकल्पना के अनुसार प्रथम चरण के अंतर्गत इन दो महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण हेतु अपेक्षित भूमि हेतु वन विभाग से लगभग 1 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का निवेदन किया गया था। उन्होंने वन मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट किया कि तीव्रता के साथ औपचारिकता पूरी करके वन भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित हो गई है।अब शीघ्र ही निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी इस बहुउद्देशीय संकल्प के लिए सीएसआर फंड के साथ-साथ अन्य मदों से धन की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में शैक्षिक गतिविधियों को और रोचक बनाने के लिए इको पार्क व साइंस पार्क सहित अन्य गतिविधियों को जोड़ा जाएगा, भविष्य में यह स्थान विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों और भ्रमण का बड़ा केंद्र बनेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago