उत्तराखण्ड

बड़ी सौगात : सीएम धामी पत्रकारों देगें बड़ा तोहफा

पंतनगर :   सीएम धामी ने आज नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके घर में अखबार नहीं आता था , तो वे चाय वाले की दुकान में अखबार पढ़ते थे उस अखबार को 50 से 100 लोग पढ़ते थे। अखबार के जरिये ही उन्हें पता चलता था कि देश दुनिया अमेरिका व सोवियत संघ में क्या  चल रहा है। बड़े बड़े सम्पादकीय पढ़ा करते थे, दो ढाई घण्टे तक अखबार पढ़ा करते थे।

इस मौके पर वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, सुमित ह्रदयेश, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, मोहंती, ब्रह्मदत्त शर्मा , कैलाश जोशी, सुशील त्यागी, सुनील पांडेय ,वीरेंद्र भारद्वाज समेत कई लोग मौजूद रहे।

पुरानी यादों को याद करते हुए सीएम धामी ने कहा कि जो होटल में चाय पीने आता था।  उसको सबसे पहले अखबार पढ़ने को मिलता था। मैं तो अखबार पढ़ने जाता था चाय पीने नहीं . लिहाजा कभी- कभी अखबार पढ़ने को नहीं भी मिलता था। वहीं सीएम धामी ने कहा कि वे 1990 के आसपास जब वे विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे तो उनकी ख्वाहिश होती थी कि कभी अखबरा में उनका नाम छपे, साथ ही वे अखबार में अपना नाम तलाशते थे और  अखबार पर अपना नाम दिखने पर बड़ी खुशी होती थी।

पत्रकारिता का भविष्य उज्जवल

सीएम धामी ने कहा कि आने वाले दिनों में पत्रकारिता का भविष्य बहुत उज्जवल है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए। एक पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की भूमिका निभाता है। पत्रकार आम आदमी से जुड़ी समस्याओं को उठाएं। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा  स्तम्भ है, जो विधायिका,कार्यपालिका व न्यायपालिका में समन्वय स्थापित करने का काम करता है।

वहीं सीएम धामी ने पत्रकारिता के भविष्य को सुंदर कहते हुए कहा कि प्रदेश के पत्रकार बेहद अच्छे ढंग से पत्रकारिता कर हैं। मीडिया का उन्हें भी भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने यूनियन के मांग पत्र पर कहा कि वे पत्रकारों की समस्या सुलझाने के लिए हरसम्भव कोशिश करेंगे।

धामी ने  बजट पर ली जनता की राय

वहीं जून में पेश होने वाले बजट को लेकर सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार बजट पर जनता से सुझाव ले लही है । बीते दिन कई समूह  सुझाव लिए उनके सुझावों को बजट में स्था दिया जाएगा। इस बैठक में 100-150 लोग मौजूद थे लेकिन बजट पर जनता से संवाद  कार्यक्रम मीडिया कवरेज के बाद ही लाखों लोगों तक पहुंचा।

धामी  ने कामन सिविल कोड का मुद्दा दोहराया

सीएम धामी ने पत्रकार संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में कामन सिविल कोड पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 12 फरवरी 2022 को घोषणा की थी। अब सरकार इस बाबत उच्च स्तरीय कमेटी बना कर ड्राफ्ट तैयार करेगी।

चारधाम यात्रा की तैयारियों का जिक्र

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर चारधाम यात्रा में सरकार की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनकी पूरी कोशिश यही है कि चारधाम में तीर्थयात्री खुले में न सोएं। उन्होंने कहा कि इस सीजन में तीर्थयात्रियों की मौत की खबर पूरे  देश तक पहुँची। कोई भी मृत्यु अव्यवस्था के कारण नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चारधाम में तीर्थयात्रियों की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई। मैदान से आने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं में कम तापमान में स्वास्थ्य की समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे स्वंय चारधाम यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।

ऐतिहासिक चारधाम यात्रा

सीएम धामी ने कहा अब  बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा में नहीं आने की सलाह दी गयी है। सरकार की पूरी कोशिश है कि सरल, सुगम, स्वस्थ, सुरक्षित व मनोकामना पूर्ण करने वाली हो। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चारधाम यात्रा के स्वागत को उत्तराखंड तैयार है। सभी की जिम्मेदारी है कि आस्था के केंद्र चारधाम यात्रा को सफल बनायें।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago