उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण में गुप्ता बंधुओ की जमानत ख़ारिज

देहरादून:- नामी बिल्डर सत्येंद्र उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या मामले में जेल में बंद गुप्ता बंधुओ की जमानत देहरादून ACJM 3rd द्वारा निरस्त कर दी गई हैं। बचाव पक्ष अधिवक्ता अभिमांशु ध्यानी ने बताया कि कोर्ट ने उनका पक्ष सुनने के बाद या आदेश दिया कि आरोपित लोगों पर लगाई गई धारा में 10 साल सजा का प्रावधान है. ऐसे में केस के इन्वेस्टिगेशन से जुड़े साक्ष्य व सबूत अभी एकत्र होने हैं. लिहाज़ा अदालत से जमानत नहीं दी जा सकती. बचाव पक्ष की अधिवक्ता ध्यानी के अनुसार अब वह लोग अपने दोनों मुवक्किल के जमानत के लिए देहरादून सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।

बता दें की देहरादून के नामी बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या मामले में धारा 306 के तहत आरोपित बनाए गए गिरफ्तार गुप्ता बंधु-अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को बीते शनिवार एसीजेएम 3rd में पेश किया गया था,जहां से न्यायालय द्वारा दोनों आरोपित लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. बचाव पक्ष अधिवक्ता द्वारा अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता दोनों की अलग-अलग जमानत अर्जी ACJM 3rd कोर्ट लगाई गई थी. आज सोमवार दोंनो पक्षों की लंबी बहस व सुनवाई के उपरांत कोर्ट द्वारा दोनों आरोपित गुप्ता बंधुओ की कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत अपील को निरस्त करने के आदेश हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago