उत्तराखण्ड

आबकारी विभाग से बड़ी खबर, सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने दो जिला आबकारी को किया निलंबित, एक पर होगी कार्रवाई

देहरादून:-  आबकारी विभाग से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। आबकारी विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी  और चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी  राजेंद्र लाल को निलंबित कर दिया है  वहीं अल्मोड़ा जिले के  जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल पर भी कार्यवाही की गई है  आबकारी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

आपको बता दें उत्तराखंड में  नई आबकारी नीति लागू हुए  काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक कई दुकान है  उठ नहीं पाई है  जिसके चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है ऐसे में सचिव आबकारी द्वारा यह बड़ी कार्यवाही की गई है। उत्तराखंड आबकारी विभाग में शराब ठेके संचालन में लापरवाही राजस्व अर्जन में चूक और गलत जानकारी देने पर बड़ी कारवाई सचिव आबकारी हरिचंद्र सेमवाल ने की है।

जिला आबकारी अधिकारियों पर सचिव हरी चंद्र सेमवाल ने उत्तरकाशी के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल को निलंबित करने के साथ ही अल्मोड़ा जिले के जिला अधिकारी अधिकारी रमेश बंगवाल को आबकारी मुख्यालय में संबंध करने के आदेश जारी किए।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिला आबकारी अधिकारी जिले के डीएम और अपने विभाग के सीनियर अधिकारियो को ठेके उठान को लेकर गलत जानकारी दे रहे थे अधिकारियो की जांच में फंसे और सस्पेंड किए गए। चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी गलत जानकारी ठेके उठान को लेकर दे रहे थे की ठेके उठ गए जबकि ठेके नहीं उठे थे। अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत हुए ही अवकाश पर चले गए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago