चंपावत उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियां मैदान में है। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की पार्टी से निर्मला गोहतड़ी इनके खिलाफ खड़ी हुई है, साथ ही चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं चंपावत उपचुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। बीते दिन निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। बीजेपी पार्टी से उत्तराखंड के सीएम धामी , कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज भट्ट तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
बीते दिन चंपावत उपचुनाव के लिए 10 बजे से लेकर दिन के 3 बजे से पहले प्रत्याशियों को चुनाव नामांकन वापसी का समय तय था। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। सीएम धामी को कमल, निर्मला को हाथ का पंजा, सपा समर्थित मनोज को ऑटो रिक्शा और निर्दलीय हिमांशु को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…