उत्तराखण्ड

बड़ा उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप , इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

देहरादून :  उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिसकी वजह से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड जैसी स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। शीतलहर के कारण प्रदेश के लगभग तमाम इलाकों में लोगों को न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है वही देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और ठंड का प्रकोप भी रहेगा

ठंड के चलते हरिद्वार जनपद में शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से आठ तक समस्त सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। जिन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही है उनका संचालन भी सुबह 9 के बाद किए जाने की निर्देश डीएम ने दिए हैं । मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago