उत्तराखण्ड

भारत को कुश्ती में बड़ा झटका, अमन सहरावत वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर

भारत की कुश्ती टीम को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को रविवार को जाग्रेब (क्रोएशिया) में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप से अयोग्य करार दिया गया।इसका कारण तो और भी चौंकाने वाला है। उनका वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले अमन का वजन पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में प्रतियोगिता से पहले हुए वजन मापन (वेट-इन) में 1.7 किलो ज्यादा पाया गया। भारतीय दल के एक सदस्य ने बताया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है कि अमन अपना वजन नियंत्रित नहीं कर पाए। जब उन्होंने वेटिंग स्केल पर खड़ा होकर वजन कराया, तो वे 1700 ग्राम अधिक पाए गए। यह वास्तव में स्वीकार्य नहीं है। हमें समझ नहीं आ रहा कि उनका वजन इतना कैसे बढ़ गया।’

अमन 25 अगस्त को अन्य भारतीय पहलवानों के साथ एडजस्टमेंट (अक्लिमेटाइजेशन) कैंप के लिए जाग्रेब पहुंचे थे। ऐसे में उनके पास वजन बनाने के लिए पर्याप्त समय था। 22 वर्षीय अमन सेहरावत दिल्ली के मशहूर छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हैं। वे इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के सबसे मजबूत पदक दावेदारों में से एक माने जा रहे थे।

भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में तब बड़ा झटका लगा था, जब दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले उनके बढ़े हुए वजन को लेकर डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। वजन मापने के दौरान 29 वर्षीय विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया और इसी कारण उन्हें 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन निर्धारित वजन सीमा के अंदर नहीं पहुंच सकी थीं। इस घटना के चलते भारत ओलंपिक में एक संभावित पदक से चूक गया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago