उत्तराखण्ड

दून पुलिस की बड़ी सफलता, रायवाला चोरी में शामिल शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर

दून पुलिस द्वारा रायवाला मैं हुई चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार में हुई मुठभेड़

एक बदमाश हुआ घायल

कार सवार तीन बदमाश में एक को लगी गोली, देहरादून पुलिस टीम लगातार लगी थी बदमाश के पीछे ,सूचना पर गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़

देहरादून हरिद्वार पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में हुई कार्यवाही

रात्रि समय करीब 01.00 बजे को रात्रि में जनपद देहरादून पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र मैं हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया जा रहा था उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी ,दी गई सूचना पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत आरोग्यम के पास पुलिस द्वारा चेकिंग मैं रोकने का प्रयास किया गया तो i10 गाड़ी बड़ेरी की ओर भागी जिसका हरिद्वार पुलिस एवं देहरादून पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पीछा किया गया i10 कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी आत्म रक्षा में जवाबी पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है व 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू एवं गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश एवं देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है । मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त i 20 कार एवं तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी।

घायल बदमाश की तलाशी पर दो जिंदा कारतूस एवं सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।

नाम पता घायल गिरफ्तार बदमाश
फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर

अभियुक्त बदमाश के विरुद्ध कई अभियोग दर्ज है जिनकी जानकारी की जा रही है।

घायल बदमाश की तलाशी पर दो जिंदा कारतूस एवं सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago