उत्तराखण्ड

दून पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की माल के साथ शातिर नकबजन गिरफ्तार

शातिर नकबजन आया दून पुलिस की गिरफ्त में

राजपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की माल के साथ 01 शातिर नकबजन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के अपराध में जा चुका है जेल

थाना राजपुर

दिनांक 24-01-25 को श्री रविंद्र शर्मा निवासी धोरण खास, निकट आईटी पार्क, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके धोरण खास स्थित बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा लिए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0:  14/25 अंतर्गत धारा 305(ए) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक – 30/01/2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आई०टी० पार्क के पास तपोवन रोड पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राहुल को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त राहुल द्वारा बताया गया कि वह आर्य नगर नई बस्ती का निवासी है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में प्राप्त ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न अपराधों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके समबन्ध में जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र सतीश निवासी आर्य नगर नई बस्ती थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:-

1- घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी।

आपराधिक इतिहास:-

1- मु०अ०स०- 312/24, धारा- 303/ 317(2) भा0न्या0सं0 थाना रायपुर
2- मु०अ०स०- 386/22, धारा- 379/411 भा0द0वि0, थाना रायपुर
3- मु०अ०स०- 04/24, धारा- 379/411 भा0द0वि0, थाना डालनवाला

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क
3- कां0 विशाल
4- का0 प्रदीप
5- का0 सुशील

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago