राष्ट्रीय

अन्य राज्यों में रह रहे बिहारियों की बल्ले-बल्ले! नीतीश सरकार ने दे दी एक और बड़ी सौगात

बिहार में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेशवासियों को नई सुविधाएं देने में जुट गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रवासी बिहारियों के लिए खास यात्रा इंतजामों की जानकारी दी।

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में बताया कि छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों पर बिहार के लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं। ऐसे समय में यात्रा करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय मार्गों पर 299 एसी और नॉन एसी बसों का परिचालन करने का निर्णय लिया है, जिसे 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई। इनमें 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसें शामिल होंगी, जिनकी खरीद पर कुल 105.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, लोक-निजी भागीदारी के तहत 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन भी किया जाएगा।

इसके साथ ही राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी पर्व-त्योहारों के दौरान अधिक विशेष ट्रेनों के संचालन का अनुरोध करेगी।

इस फैसले से पर्वों के दौरान बिहार आने वाले प्रवासियों को यात्रा में बड़ी सहूलियत होगी और वे आरामदायक तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार की यह पहल आने-जाने की समस्याओं को काफी हद तक कम करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago