हिमाचल प्रदेश

बिक्रम का सरकार पर बड़ा हमला: फिन्ना सिंह डैम का अनुभवहीन कंपनी को टेंडर, तुरंत रद्द हो

पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा है कि चीफ इंजीनियर विमल नेगी की दुखद मृत्यु से भी सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा। पेखूबेला प्रोजेक्ट को लेकर मैंने सबसे पहले कुछ गंभीर सवाल उठाए थे, परंतु दुर्भाग्यवश सरकार ने उन चेतावनियों को नजरअंदाज़ किया। आज फिर वही लापरवाही और भ्रष्टाचार कांगड़ा जिला की फिन्ना सिंह परियोजना में दिखाई दे रहा है, लेकिन इस बार मामले को कानूनी रूप से तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग द्वारा शुरू की गई फिन्ना सिंह परियोजना के अंतर्गत लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से एक बांध का निर्माण किया जाना है।
इस परियोजना का टेंडर इसी जून माह एक ऐसी कंपनी को दे दिया गया है, जिसे बांध निर्माण का कोई अनुभव नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग ने जानबूझकर इस टेंडर से ज्वाइंट वेंचर की शर्त हटा दी, जिससे प्रतियोगिता पूरी तरह खत्म हो गई और केवल एक मनपसंद कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह फैसला संविधान में उल्लेखित समान अवसर और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की जो मूल भावना है उसका खुला उल्लंघन है। यह टेंडर जनरल फाइनेंशियल रूल्स का उल्लंघन है, जो जनधन के उपयोग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हैं। इसमें कंपटीशन एक्ट की भी सीधी अवहेलना की गई है क्यूंकि विभाग ने इस टेंडर में प्रतिस्पर्धा को ही ख़तम कर दिया। सूचना यह भी है कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर इस टेंडर को लेकर दबाव बनाए गए हैं, जो इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना देती हैं।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मैं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यही है वह संविधान बचाओ आंदोलन जिसकी बात आप देश भर में कर रहे हैं? हिमाचल प्रदेश में जहां आपकी ही पार्टी की सरकार है, वहां सरकारी संस्थाओं के माध्यम से संविधान को ही सबसे अधिक रौंदा जा रहा है – जो इस टेंडर प्रक्रिया में हुआ है। भ्रष्टाचार किसी भी प्रदेश को दीमक की तरह खोखला करता है। हमें ऐसा हिमाचल चाहिए जहां योजनाएं विकास के लिए बनें, न कि चहेतों की जेबें भरने के लिए। सरकारें आती जाती हैं, लेकिन जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। हम इस टेंडर को पूर्णत: अवैध और जनविरोधी मानते हैं। इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और यदि राज्य सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है, तो हम जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन और अन्य संस्थाओं के समक्ष ये बात उठाएंगे और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा । मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि अगर इस बार भी तथ्यों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो मैं इस पूरे मामले को कानूनी रूप से एक निष्कर्ष तक ले जाऊंगा। हम यह भी मांग करते हैं कि इस परियोजना के बढ़े-चढ़े हुए एस्टीमेट की निष्पक्ष जांच हो, क्योंकि यह परियोजना केंद्र व राज्य सरकार की 90:10 भागीदारी में बन रही है। बांध कोई छोटा मोटा प्रोजेक्ट नहीं होता। इसमें तकनीकी अनुभव और विशेषज्ञता जरूरी होती है। बिना अनुभव वाली कंपनी को यह काम देना सीधे-सीधे लाखों लोगों की जान, जल संपदा और जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago