राष्ट्रीय

बिलासपुर गोलीकांड: पुलिस ने पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया, शूटरों की इंस्टा वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है जिस पर पंजाबी गाना लगा है। ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। इन्हीं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीमें इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। वहीं, हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें वे आते और जाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन शुक्रवार को उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। 22 से 24 राउंड फायर हुए। इसमें एक गोली बंबर और दो गोलियां उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ को लगीं। बंबर की बायीं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया, जहां उनको लगीं दो गोलियां निकाली गईं।

पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को मंडी जिले के चक्कर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वहीं से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। गाड़ी चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह आईजीएमसी में बंबर का हाल जानने पहुंचे। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दोपहर बाद 3:00 बजे बंबर बिलासपुर शहर के वीआईपी चंगर सेक्टर स्थित अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर लोगों से मिल रहे थे। जैसे ही गोलियां चलीं बंबर साथ ही खड़ी इनोवा गाड़ी के पीछे छिप गए। अन्य लोग भी इधर-उधर खड़ी गाड़ियों के पीछे छिपने लगे। इस बीच हमलावर अंधाधुंध गोलियां बरसाते रहे। सुरक्षाकर्मी ने भी अपने पिस्तौल से जवाबी फायर किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। एक गोली बंबर की टांग पर लगी है। दो गोलियां बिलासपुर के पुलिसकर्मी संजीव कुमार को लगी हैं। एक गोली पेट के पास लगी है, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है।

छर्रे लगने से मौके पर मौजूद विशाल चंदेल निवासी लखनपुर बिलासपुर भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। बंबर ने एम्स में इलाज करवाने से मना किया, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी रेफर किया। बंबर की सुरक्षा में आईजीएमसी में 10 से 12 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमला करने से पहले पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर और आसपास कुछ ऐसे लोग भी थे, जो हमलावरों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। यही कारण रहा कि जब बंबर घर के आंगन में थे तो हमलावरों ने आकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रदेश पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जल्द ही कई लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एक टीम मंडी के लिए भी रवाना हुई है। वहीं, होली के दिन जिस तरह से बंबर पर हमला हुआ, उससे जाहिर है कि पहले से ही पूरी योजना बनाई गई थी। उनके आवास पर लोग भी कम थे। हमले के समय बंबर के साथ एक पुलिसकर्मी था।  बंबर के बेटे के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी होली के दिन छुट्टी पर था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago