हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, राजेन्द्र सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया है, राजेंद्र सिंह वार्ड 19 मानकपुर आदमपुर सीट से भाजपा के समर्थित अधिकृत प्रत्याशी रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर राजेन्द्र सिंह (किरण) पुत्र राम पाल सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बीजेपी ने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस और बसपा के गणित को पूरी तरह गड़बड़ा दिया, जिला पंचायत की 44 में से 14 सीट जीतकर भाजपा न केवल प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाने में सफल रही। बल्कि,अब अन्य दलों के विजयी सदस्यों को अपने पाले में लाकर और निर्दलीयों की मदद से पहली बार बोर्ड बनाने जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…