बिलासपुर:- भाजपा ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान रविवार से शुरू होगा। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अपर मंडल अध्यक्ष लेख राम ठाकुर और लोअर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त दिलाना है।
अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को सायर बूथ से की जाएगी। इस अभियान के तहत हर बूथ में होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा मुख्य रूप से जाएंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान जहां वह प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामयाबियों की जानकारी लोगों को देंगे, वहीं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…