उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी में लंबे मंथन और केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा ने प्रदेश में सभी सांगठनिक जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नामों की बीती देर रात घोषणा कर दी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

प्रदेश भाजपा की कमान पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपे जाने के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही जिला इकाइयो के गठन को कसरत शुरू की गई। इस बीच भाजपा प्रांतीय नेतृत्व के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में पार्टी के सांगठनिक जिलों की संख्या 14 से बढ़ाकर 19 करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल तय करने के लिए पार्टी के प्रांतीय नेताओं को भेजा गया।

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों से पैनल पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व को मिल गए थे। तब हरिद्वार में पंचायत चुनाव के कारण पैनल तय नहीं हो पाया था। पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष के लिए नामों का पैनल तय कर दिया गया। हाल में सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। अब सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में जल्द ही जिला इकाइयों के गठन करेंगे।

 

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

जिला    नाम

 

उत्तरकाशी=      सतेंद्र राणा

टिहरी=         राजेश नौटियाल

चमोली=       रमेश मैखुरी

रुद्रप्रयाग=       महावीर पवार

देहरादून ग्रामीण=       मीता सिंह

देहरादून महानगर =     सिदार्थ अग्रवाल

ऋषिकेश=    रविंद्र राणा

हरिद्वार=    संदीप गोयल

रुड़की=     शोभाराम प्रजापति

पौड़ी=       सुषमा रावत

कोटद्वार=       विरेंद्र सिंह रावत

पिथौरागढ़=    गिरीश जोशी

बागेश्वर=        इंद्र सिंह फ़र्श्वान

रानीखेत=        लीला बिष्ट

अल्मोड़ा=       रमेश बहुगुणा

चंपावत=       निर्मल मेहरा

नैनीताल=         प्रताप बिष्ट

काशीपुर=          गुंजन सुखीजा

ऊधमसिंहनगर=     कमल जिंदल

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago