सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को आज वन विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया गया है, वहीं सचिव नितेश कुमार झा ने बृहस्पतिवार को गहतोड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश जारी किए थे।
आदेश के मुताबिक, गहतोड़ी के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों व सेवा अवधि से संबंधित आदेश वन विभाग अलग से जारी करेगा। मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के बाद से ही गहतोड़ी को प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने को लेकर भी चर्चाएं गरमाईं, लेकिन स्वयं गहतोड़ी ने राज्यसभा को लेकर अनिच्छा जाहिर कर दी थी।
पार्टी के कई बड़े नेताओं की थी नजर राज्य वन विकास निगम
राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा के कई बड़े नेताओं की भी निगाहें लगी थीं। राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष पद काफी अहम माना जाता है। अब निगम की कमान गहतोड़ी के हाथों सौंपे जाने के बाद कुर्सी की दौड़ में शामिल दावेदारों को निराशा हाथ लगी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…