उत्तराखण्ड

गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में किया रोड शो, जनता को चुनाव में जीतने पर अपनी प्राथमिकता गिनाईं

श्रीनगरः गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आज प्रचार प्रसार करते हुए पौड़ी जिले के श्रीनगर पहुंचे,  खंडा श्रीकोट से श्रीनगर के बीच रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ों बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता समेत हजारों लोग शामिल हुए। लगभग दो घंटे के रोड शो के बाद उन्होंने जनता से उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को जीताने की अपील की, इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शामिल रहे।

रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि अगर वे जीतकर संसद में जाते हैं तो उनका सबसे बड़ा फोकस पलायन रोकने के संबंध में होगा, किस तरह रोजगार को बढ़ाया जाए? इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में कार्य करेगी। उन्होंने गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के संबंध में बोलते हुए कहा कि वे किसी भी व्यक्ति पर पर्सनल टिप्पणी नहीं करेंगे, वे विकास के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस का किला ढह चुका है, उस किले में रहने वाले लोगों मे भगदड़ मची है। कांग्रेस का दामन छोड़-छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ये बताता है कि भाजपा कितनी मजबूत है और कांग्रेस पूरे देश में कमजोर होती जा रही है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिखी है, चारधाम यात्रा रूट को बेहतर बनाया गया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है, इसी रेल लाइन के जरिए भविष्य में यात्रा को नए आयाम मिल सकेंगे। व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों की आय भी दोगुनी हो सकेगी, उन्होंने आगे कहा, श्रीनगर में भी पिछले 7 सालों से ईमानदारी के साथ विकास के कार्य किए जा रहे हैं। गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है, नई पेयजल योजनाएं भी बनाई गई है, जनता इसी विकास कार्यों को देखते हुए गढ़वाल लोक सभा सीट पर ‘कमल का फूल’ खिलाने जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago