उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी राजू भैया ने एटा में रोड शो किया, भगवा पगड़ी पहनकर समर्थकों ने किया जय श्रीराम का जयघोष

एटा:- शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में एटा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया ने समर्थकों सहित रोड शो कर ताकत दिखाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर नजर आया। शो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। भगवा पगड़ी और टोपी धारण किए महिला-पुरुष जय श्रीराम का जयघोष कर रहे थे।  जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल से सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो शुरू किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एमएलसी आशीष यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, अजय यादव आदि भी थे। रोड शो में सबसे आगे भक्तिमय गानों के साथ डीजे था। भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता नृत्य के प्रदर्शन के साथ साथ धार्मिक गीतों की धुन पर थिरकते दिख रहे थे।

इस दौरान एक वाहन में रखी तोप आकर्षण का केंद्र रही, जिससे धमाके के साथ फूलों की बरसात होती रही। रोड शो माया पैलेस चौराहे से होते हुए ठंडी सडक, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, हाथी गेट, घंटाघर, जीटी रोड के बाद ठंडी सड़क तिराहे पर समाप्त हुआ। कई स्थानों पर स्वागत कर पुष्पवर्षा की। प्रेमलता वर्मा, पूर्णिमा सिंह सहित हज़ारो की संख्या में लोग शामिल रहे। भाजपा प्रत्याशी का रोड शो करीब तीन घंटे चला। इस दौरान पूरा शहर जाम से जूझता रहा। जिस सड़क पर रोड शो जाता, वाहनों की लंबी कतार लग जाती। हालांकि, बड़े वाहनों की शहर में एंट्री रोक दी गई थी। लेकिन हल्के और दोपहिया वाहनों का दबाव भी कम नहीं था। मुसीबत तो तब अधिक बढ़ी, जब दोपहर 12.30 बजे के बाद से विद्यालयों की छुट्टी होना शुरू हुई। बच्चों को स्कूल से लाने के लिए पहले अभिभावक जाम में फंसे। इसके बाद बच्चों को लाते समय भी जाम का झाम झेलना पड़ा। स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे और गर्मी में बच्चे परेशान नजर आए।

भाजपा प्रत्याशी का रोड शो पूरी तरह राममय था। डीजे पर भक्तिपूर्ण भजन चल रहे थे। लोग हाथों में केसरिया झंडे और सिर पर इसी रंग की टोपियां लगाए हुए थे। लेकिन इस बीच सफेद रंग की गोल टोपियां भी खूब चमकीं। इस तरह की टोपी लगाए कई युवा पूरे जोश के साथ नारे भी लगा रहे थे और गानों पर थिरक रहे थे। कहीं न कहीं, इस दृश्य के साथ भाजपा यह संदेश भी दे रही थी कि मुस्लिम समाज भी उसके साथ है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago