उत्तर प्रदेश

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी के गाड़ी के काफिले ने रौंदा तीन लोगों को, दो की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश:-  कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत नाजुक है, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब बुधवार की सुबह हुआ। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फारच्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की। हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ करनैलगंज व सीओ सिटी के सामूहिक प्रयास और मुकदमे के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया।

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार करणभूषण सिंह के भारी भरकम काफिले में चल रही पुलिस स्पोर्ट फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। निंदूरा निवासी रेहान खान (21) और शहजाद खान (20) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं सड़क के किनारे जा रही छतईपुरवा निवासी सीता देवी (60) को भी टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है, उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला करनैलगंज से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था जबकि बाइक सवार युवक करनैलगंज आ रहे थे। वाहनों के काफिले में सबसे आगे कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह की गाड़ी चल रही थी। काफिले में सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही फारच्यूनर यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 भी हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के भीतर सभी एयरबैग खुल गये। यह वाहन नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम पंजीकृत है।

घटना के बाद मौके पर तनाव के हालात हो गये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, चक्का जाम और युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़े लोगों से पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। काफी जद्दोजहद और मान-मनौवल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद मौके पर खड़ी फारच्यूनर गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया गया। गाड़ी पर पुलिस स्कोर्ट लिखा है और काफिले में यह साथ चल रही थी। भारी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लोगों के उग्र होने की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को किसी तरह शांत कराया। घटना की तहरीर मृतक युवकों के परिजन महिला चंदा बेगम की तरफ से कोतवाली में दी गई है। जिसमें फारच्यूनर वाहन संख्या यूपी-32 एचडब्ल्यू-1800 के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कहा गया है कि चालक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए सड़क से दाहिनी तरफ आ गया और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago