उत्तराखण्ड

भाजपा ने संसद में कांग्रेस सांसदों द्वारा भाजपा पर हमले की निंदा की, राहुल गांधी से इस्तीफा की मांग

देहरादून:-  भाजपाईयों ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों पर हुए हमले और अभद्रता के आरोप में कांग्रेस से माफी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का झूठ फैलाने वाले अब संसद में गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष लंबे समय से देश में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का झूठा नेरेटिव चलाने का प्रयास कर रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में इनके झूठ की पोल खुलने के बाद जनता ने इन्हें नकार दिया।

पूरी तरह बौखला गया है व‍िपक्ष

संसद में संविधान दिवस को लेकर हुई बहस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस को आईना दिखाने के बाद विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। जिस तरह का घटनाक्रम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद परिसर में अंजाम दिया गया, वह बेहद अशोभनीय है।

कांग्रेस ने सदैव महापुरुषों का अपमान किया

उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस ने अपनी सामंतवादी नीतियों के चलते इस देश में सदैव महापुरुषों का अपमान किया है। संविधान निर्माता व समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सदैव कांग्रेस की इन नीतियों का विरोध किया है। इस कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दिया।

कांग्रेस सरकारों ने उनका चित्र सेंट्रल हाल में भी नहीं लगाने दिया और न ही उन्हें भारत रत्न जैसे किसी सम्मान से अलंकृत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान के हिसाब से देश चला कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष इस समय बल प्रयोग कर रहा है। उनके द्वारा दो भाजपा सांसदों को घायल करने और महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago