देश-विदेश

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निकाला बताई ये वजह

बिहार :- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ BJP ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने इसी वजह से पवन सिंह को निष्कासित किया है। बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था लेकिन पवन ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

बीजेपी ने पत्र जारी कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अत: आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।’ दरअसल, काराकाट लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन एनडीए के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पवन सिंह ने काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया और कुशवाहा के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया।

काराकाट सीट उस समय चर्चा में आई, जब पवन सिंह की मां ने भी काराकाट से ही नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।  गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और 2 चरण होना बाकी है। काराकाट सीट पर एक जून को मतदान होना है। पवन सिंह इस चुनाव में खूब मेहनत कर रहे हैं और धुंआदार प्रचार कर रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago