हरिद्वार जिला पंचायत की 11 सीटों पर अभी तक बीजेपी कब्जा कर चुकी है, अभी कुछ और सीटें जीतने की उम्मीद जताई जा रही है, भाजपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण और रानीपुर विधानसभा सीटों पर किया है।
हरिद्वार ग्रामीण में हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत विधायक हैं, यहां की चारों सीटों पर कांग्रेस बुरी तरह से हारी है, यहां 4 में से 3 सीटें भाजपा और एक बसपा ने जीती है। उधर लक्सर में भी भाजपा 3 सीट जीती है, रानीपुर की दोनों सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की है।
भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि राज्य बनने के बाद यह भाजपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, हम अब तक 11 सीटें जीत चुके हैं। कई सीटों पर फाइट चल रही है, कांग्रेस की हरिद्वार पंचायत चुनाव में बहुत बुरी गत हुई है। बसपा, निर्दलीय और भीम आर्मी ने कुछ जगहों पर मोर्चा मारा है, अभी भी चुनाव की मतगणना जारी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की मतगणना जारी है, प्रधान ग्राम पंचायत में कुल 316 पदों में से 187 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें दो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सदस्य क्षेत्र पंचायत में 218 सीटों पर 96 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, 3 निर्विरोध निर्वाचित हैं।
सदस्य जिला पंचायत में कुल 44 सीटों पर अब तक मात्र 2 के परिणाम घोषित हुए हैं, जिला पंचायत में जीत दर्ज कराने वाले कोटवाल आलमपुर से जितेंद्र कुमार हैं, जितेंद्र कुमार को 4637 मत प्राप्त हुए है। कल्याणपुर और नारसन कला से अरविंद राठी ने 5833 वोटों से अपनी जीत दर्ज की है, मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन लगातार मतगणना स्थल पर पैनी नजर बनाए हुए है, समय-समय पर आला अधिकारी मतगणना स्थल का जायजा भी ले रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…