उत्तराखण्ड

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता व समाजसेवी योगेश जोशी

उत्तराखंड:-  भाजपा नेता और समाजसेवी योगेश जोशी सोमवार को कुसुमखेड़ा में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी व विधायक सुमित हृदयेश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस में शामिल होने के योगेश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ भावनाओं संग खिलवाड़ करती है। इनका जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। जरूरतमंद लोगों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य हैं। योगेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी की पांच न्याय गारंटी ने मुझे प्रभावित किया है। इसलिए कांग्रेस में रहकर जरूरतमंद लोगों के लिए और बेहतर करूंगा।

प्रकाश जोशी ने कहा कि पार्टी में योगेश की ऊर्जा का सदुपयोग होगा। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें एक मजबूत साथी मिला है। छिमवाल ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से कांग्रेस और मजबूत होगी। संचालन कमल जोशी ने किया। यहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, युकां अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ललित जोशी, हेमंत बगड़वाल, मलय बिष्ट, विजय सिजवाली, हिमांशु जोशी,मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago