उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के संभल में धार्मिक स्थल पर हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता व महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार से गुंडई बर्दाश्त नहीं करेगी, जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल की सहायता ली जाएगी। वहीं करहल विधानसभा चुनाव में सवाल पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया।
भाजपा नेता ने कहा कि वह महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगी। भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान समय में लड़के व लड़कियों के दायित्व समाज के प्रति शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को ड्राफ्ट बनाकर देंगी। साथ ही कहा कि घर से स्वेच्छा से भाग रहे बच्चों में माता-पिता का भी रोल होता है। परिवार में प्रबोधन क्यों नहीं हो पा रहा है इस पर चिंता करने की जरूरत है।
कुंदरकी में सपा की हार और भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन पर लोगों ने वोट दिया है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हमेशा बड़े कद का होता है। इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…