उत्तराखण्ड

भाजपा नेता अशोक वर्मा का बेटा रिजुल हुआ गिरफ्तार, रुड़की में प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में

रुड़की में प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड के मामले में मंगलवार को नामजद भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र फरार चल रहे थे। जिसमें से सोमवार देर रात नारसन क्षेत्र से पुलिस ने रिजुल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिजुल को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भाजपा नेता व एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। समान बरामदगी के लिए रिजुल को पुलिस साथ लेकर गई है।

प्रॉपर्टी डीलर इमरान हत्याकांड का पूरा मामला

रुड़की के गणेशपुर में 27 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग की छत से गिरकर इमरान निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर की मौत हो गई थी। परिजनों ने राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड अध्यक्ष अशोक वर्मा उर्फ मंत्री, रिजूल वर्मा और वीरेंद्र सैनी समेत छह पर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि हरिद्वार रोड पर एक जमीन के सौदे के लिए इमरान रुड़की पहुंचा था। वहां से उक्त लोग इमरान को अपने साथ गणेशुपर ले गए और बिल्डिंग में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago