देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था, जो कि कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति बन रही है। वहीं कांग्रेस की लक्ष्मी अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्या दिलाई।
विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…