पिथौरागढ़: भारतीय जनता पार्टी के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है, विधायक द्वारा शिकायत के बाद धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने विधायक चुफाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार विधायक ने इस मामले को लेकर एसपी पिथौरागढ़ को शिकायती पत्र भेजा था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के इसी शिकायती पत्र को आधार मानते हुए डीडीहाट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अपनी शिकायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा है कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक एसएमएस आया, जिसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसएमएस में उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है। विधायक ने पुलिस को बताया कि यह संदेश पिथौरागढ़ तहसील के ही आपराधिक प्रवत्ति के अनिल चंद्र कापड़ी ने उन्हें भेजा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…