उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

जेपी नड्डा ने देवभूमि को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवों में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।

कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़कों और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही, मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं। अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे। वहीं, उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की।

जेपी नड्डा ने विपक्ष के संकल्प पत्र पर कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए, कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला किया। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है।

जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं शहीदों की धरती को नमन करता हूं। उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में तो हमने लागू कर दिया। दंगा विरोधी कानून बनाया है, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस उसमे में भी राजनीति कर रही है। उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हमें सहयोग करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago