उत्तराखण्ड

28 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे उत्तराखंड, तीन प्रमुख कार्यक्रम में होंगे शामिल

देहरादून:- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे। उनके दौरे से पहले दून पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने नड्डा के दौरे की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा, जिसमें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नड्डा का दूसरा कार्यक्रम शाम चार बजे हरिद्वार में होगा, जहां प्रदेश के लोस चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। बैठक में नड्डा चुनाव संचालन संबंधित कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव से संबंधित निर्देश देंगे। इसके बाद नड्डा दून पहुंचेंगे। दून में वह टिहरी लोकसभा क्षेत्र के करीब दो हजार संख्या वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। भट्ट ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को एक बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। महिला मोर्चा को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा को इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने से इन्कार करने पर चुटकी ली कि सभी देख रहे हैं, मोदी जी और धामी जी के कामों से बेहद संतुष्ट हैं। जिस तरह का फीड बैक जनता के बीच से आ रहा, उसके बाद हमारा पांचों लोकसभा सीटों को पांच लाख से अधिक वोटों से जीतना तय है। लिहाजा दिग्गज कांग्रेस नेताओं का चुनाव में उतरने ने इन्कार करना समझदारी भरा निर्णय है।

कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा पर भट्ट ने कहा, कांग्रेस इतना विचारहीन और मुद्दाविहीन हो गई कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नकल करती है। भाजपा संगठन लगातार कई अभियानों के माध्यम से मातृ शक्ति के बीच हमेशा सक्रिय रहता है और इसी क्रम में हम महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं एवं जनप्रतिनिधित्व और नौकरियों में आरक्षण देकर, उनका आशीर्वाद पाने में सफल हो रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago