उत्तराखण्ड

बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मोदी है ना कार्यक्रम को किया सम्बोधित,जताया सभी का आभार, बोली-आर्शीवाद और स्नेह के लिए वह युवाओं की सदैव रहेगी ऋणीय

देहरादून: देहरादून के पवेलियन ग्राउन्ड में आयोजित ‘‘मोदी है ना‘‘ कार्यक्रम में युवाओं का हुजुम देखने को मिला। जहां एक ओर युवाओं ने मोदी मोदी के नारे से पवेलियन मैदान गुंजायमान था, वही मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस दौरान पवेलियन मैदान से सर्वे मैदान तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने यहां उपस्थित लगभग 25 हजार से अधिक के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में अभूतपूर्व काम किए हैं, उन्होंने हमें कई तरह की गारंटी दी हैं। पीएम ने महसूस करवाया है कि आप सुरक्षित हैं, केवल बाहरी ताकतों से ही नही बल्कि आंतरिक रूप से अगर कोई भी संकट आएगा तो मोदी आपके साथ खड़ा रहेगा। हम सब कहते हैं मोदी है ना। आज 50 करोड़ जनधन खाते खुले हैं क्योंकि मोदी है ना। 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला गैस के कनेक्शन मिले हैं क्योंकि मोदी है ना। आज देहरादून से दिल्ली की दूरी 2 से 3 घंटे होने जा रही है क्योंकि मोदी है ना। आज भारत चांद पर पहुंच गया है क्योंकि मोदी है ना। आज जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमें पिछले 10 सालों में गारंटी दी है सुरक्षा दी है, आज मुख्यमंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड का युवा मोदी को गारंटी देने की शुरुआत कर रहा है कि हम आपके साथ फौलाद की तरह खड़े हैं। हम आपके साथ 2014, 2017, 2019, 2022 में पिछले 10 सालों से मोदी जी के साथ खड़े हैं और 2024 में भी पांच में से पांच लोकसभा सीट आगे देकर कहेंगे, मोदी है ना।

नेहा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमारी कल्पना को साकार करने में हमारा साथ दिया और इस मोदी है ना यात्रा को पहाड़ तक अपनी डांडी काठ्यों तक ले जाने का संकल्प भी दिया, वही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस कार्यक्रम में पहुॅचकर समुचे उत्तराखण्ड का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित समस्त पार्टी पदाधिकारियों, विधायकगणों का आभार जताया। उन्होंने युवा साथियों के लिए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह उनकी सदैव ऋणीय रहेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक खजान दास, सविता कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, बिहार से विधायक श्रेयशी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री तेजेंद्र बग्गा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, रोहन सहगल, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राजेन्द्र सिंह ढ़िल्लो, बिजेन्द्र थपलियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अशुंल चावला, तरुण जैन, भावना चौधरी, वैशाली बंसल, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago