उत्तराखण्ड

भाजपा पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर किया पलटवार

देहरादून:  भाजपा ने पटवारी परीक्षा लीक प्रकरण में धामी सरकार की त्वरित कार्यवाही को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता बताया। दूसरी ओर इस पर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

पार्टी प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा राज्य निर्माण से अब तक सामने आए ऐसे तमाम मामलों में फर्क साफ है। कांग्रेस सरकारों के मंत्री तक भर्ती घोटालों में शामिल रहे और उन्होंने ऐसे मामलों मे कार्यवाही तो दूर उन्हे दबाने की कोशिशें की। वहीं भाजपा सरकार में  तत्काल पारदर्शी, सख्त एवं निर्णायक कार्यवाही की जा रही है ।

हेमंत द्विवेदी ने वर्तमान पटवारी भर्ती परीक्षा लीक प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा यह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का ही नैतिक साहस है कि पेपर लीक के दोषियों को पकड़ने में देर नही लगाई और युवाओं के साथ न्याय की दृष्टि से तत्काल परीक्षा रद्द कर नई तारीखों का ऐलान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,  इससे पूर्व 2003 व 2016 में इनके शासन में भी पटवारी भर्ती में धांधली हुई,  लेकिन कभी दोषियों पर कार्यवाही नहीं की और उल्टा इनके मंत्रियों के संरक्षण में घोटालों को अंजाम देने के गंभीर आरोप लगे। इसी तरह दर्जनों नियुक्ति प्रकरणों में गड़बड़ी इनकी सरकार में हुई, लेकिन अफसोस जब घोटालों पर काम करने का अधिकार था तब कुछ नहीं किया और अब भाजपा सरकार कार्यवाही कर रही है तो सबसे पहले हो हल्ला मचा रहे हैं।

भाजपा की नीति और नीयत साफ है। हर परीक्षा पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और भ्रष्टाचारियों की जगह सलाखों के पीछे होनी चाहिए। इससे पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना काल खंड देखकर नैतिक साहस दिखाते हुए राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में घोटालों के गुनाहगारों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके है। घपलेबाज कितने ही रसूखदार क्यों न हो किसी को बख्सा नहीं जायेगा। अगर, कांग्रेस ने भी समय पर इसी तरह से निर्णय लिए होते तो भ्रष्टाचार इस तरह से नही फल फूलता। धामी सरकार विकास और रोजगार के मामले मे आगे बढ़ रही है और कांग्रेस के कार्यकाल मे लगी भ्रष्टाचार की बेल को जड़ से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago