उत्तराखण्ड

बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन नामों का पैनल किया तैयार

देहरादून:- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। वहां सांगठनिक दृष्टि से पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास संपन्न हो गए हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा कर इन्हें प्रदेश पार्लियामेंट बोर्ड को सौंपा। बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है, जिसे केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जा रहा है। गुरुवार रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हुई बैठक में पैनल के नामों पर मुहर लगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर बागेश्वर में भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगा।

बागेश्वर विधानसभा सीट कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई है। गुरुवार रात्रि बीजापुर अतिथि गृह और फिर मुख्यमंत्री आवास में हुई प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी शामिल हुईं। सूत्रों के अनुसार पैनल के लिए कुल पांच नामों पर चर्चा की गई।

इनमें दो नाम स्व. राम दास के स्वजन के थे। बैठक में तीन नाम पैनल के लिए तय किए गए, जिनमें स्व चंदन राम दास के एक स्वजन के अलावा दो अन्य नाम शामिल किए गए हैं। अधिक संभावना इसी बात की है कि स्व राम दास के स्वजन को ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाए जिसमें उनकी पत्नी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी इस उपचुनाव की दो महीने से तैयारी में जुटी है। वहां सांगठनिक दृष्टि से पहले ही शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें, मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास संपन्न हो गए हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा कर इन्हें प्रदेश पार्लियामेंट बोर्ड को सौंपा, जिस पर सभी पहलुओं पर चर्चा कर तीन नामों का पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नाम तय करने के बाद शीघ्र ही नामांकन की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago