उत्तराखण्ड

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी से की मुलाकात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के भाजपा विधायकों को टिप्स देंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उत्तराखंड से विशेष अनुराग रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के भाजपा विधायकों को टिप्स देंगे। प्रधानमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें प्रधानमंत्री से विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल सहभागिता का आग्रह किया गया था।

भट्ट के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग 40 मिनट की इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों के साथ ही राजनीतिक व सांगठनिक विषयों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।भट्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के गांवों में हो रहे कार्यों और वहां केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के साथ ही जोशीमठ आपदा के बारे में जानकारी ली।भट्ट के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि वाइब्रेंट विलेज योजना का लाभ चारधाम यात्रा में रिकार्ड यात्रियों की संख्या के रूप में मिलने जा रहा है। इसमें एक बड़ी संख्या सीमा दर्शन करने के इच्छुक पर्यटकों की होने वाली है।

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का ब्योरा लिया

साथ ही यह भी बताया कि चमोली जिले में यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव टिम्मरसैंण महादेव मंदिर होने वाला है। उन्होंने बदरीनाथ, केदारनाथ धामों के पुनर्निर्माण के साथ ही केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे और मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत देवालयों तक सुगम यात्रा के दृष्टिगत केंद्र सरकार की मदद के लिए प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ ही बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति का ब्योरा भी लिया। भट्ट ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया।

साथ ही जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास कार्यों में केंद्रीय मदद और राज्य द्वारा अपेक्षित पुनर्वास पैकेज पर सहमति देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। मुलाकात के दौरान भट्ट ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की माला, बदरीनाथ धाम का चित्र व अंगवस्त्रम के साथ ही देवप्रयाग से लाया गया गंगाजल भेंट किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago