उत्तराखण्ड

बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर उठाए सवाल

देहरादून:-  पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर बीजेपी ने निशाना साधा है, इस बार बीजेपी ने गणेश गोदियाल की डिग्रियों को लेकर और हेमवती नंदन बहुगुणा से खुद की तुलना करने पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि गणेश गोदियाल अपनी तुलना 1982 के चुनाव से कर रहे हैं, जिसमें एक तरफ हेमवती नंदन बहुगुणा थे और दूसरी तरफ कांग्रेस की ताकतवर नेता इंदिरा गांधी थी, कहा कि वो बताए कि इंदिरा गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ बात कर रहे हैं और जिस बहुगुणा ने कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया था, उसी का समर्थन कर रहे हैं। रिस्पना पुल स्थित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर बीजेपी प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शिक्षा और उनकी डिग्रियों पर तमाम सवाल खड़े किए हैं।

भाजपा के नेता रविंद्र जुगरान ने गणेश गोदियाल के हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने दसवीं 1982 में मुंबई से की थी। उसके तकरीबन 20 साल बाद उन्होंने तब 12वीं करने की याद आई, जब वह उत्तराखंड में साल 2002 में कांग्रेस के टिकट से विधायक बन गए और उसके बाद उन्होंने 2003 में पौड़ी के दूरस्थ इंटर कॉलेज से 12वीं पास की। यही नहीं इसके बाद उन्होंने 2007 में ऐसे कॉलेज से ग्रेजुएशन किया जो कॉलेज खुद उनके द्वारा संचालित किया जा रहा था, जहां वो सर्वे सर्वा थे। भाजपा का आरोप है कि गणेश गोदियाल के इस शैक्षिक सफर को देखते हुए उन्हें संदेह होता है, साथ ही उन्होंने गणेश गोदियाल के बौद्धिक स्तर पर भी सवाल उठाए।

बीजेपी प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि इस वक्त गणेश गोदियाल अपनी तुलना 1982 के चुनाव से कर रहे हैं, जिसमें एक तरफ हेमवती नंदन बहुगुणा थे और दूसरी तरफ कांग्रेस की ताकतवर नेता इंदिरा गांधी थी। गणेश गोदियाल बताने का कष्ट करें कि क्या वह इंदिरा गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ बात कर रहे हैं और जिस हेमवती नंदन बहुगुणा ने कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया था, उसी का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने यह भी कहा कि गणेश गोदियाल अपनी तुलना हेमवती नंदन बहुगुणा से किस तरह से कर सकते हैं। क्योंकि वह उत्तराखंड की राजनीति और उत्तराखंड के इतिहास में अब तक के बेहद प्रतिष्ठित लोगों में से एक हैं, उनकी ख्याति राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी, गणेश गोदियाल का खुद से उनकी तुलना करना बेहद निंदनीय है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago