उत्तराखण्ड

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीन दिन की प्रचार भूमिका निभाने का किया अनुरोध

देहरादून:- समान नागरिक संहिता की पहल समेत अन्य निर्णयों को लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में भरपूर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन ने उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है।

भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी को राज्यों में चुनावी मोर्चे पर लगाया था। तब उन्होंने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

इस दौरान उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता की पहल, सख्त नकलरोधी कानून, मतांतरण और लैंड जिहाद थामने के दृष्टिगत कानून में कड़े प्रविधान जैसे अपनी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों का विशेष तौर पर उल्लेख किया। अब जबकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है, तो भाजपा संगठन अब मुख्यमंत्री धामी को वहां भी मोर्चे पर लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा है। इसमें उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago