उत्तराखण्ड

भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’, सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

उत्तराखंड:-  भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।

इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया। कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा 300 पार तो जनता ने 303 सीटें दीं। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमें चाहिए, जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने बताया, छह तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्पपत्र तैयार किया जाएगा। जिसके तहत विशिष्टजनों से संवाद, घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिका द्वारा सुझाव एकत्र किया जाएंगे। नमो एप और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी संकल्पपत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संबोधित किया कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, संकल्प पत्र सह संयोजक बलवंत भौर्याल, केदार जोशी, आशा नौटियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान उपस्थित थे। इस दौरान सभी लोगों ने संकल्पपत्र को लेकर अपने सुझाव लिखकर देहरादून महानगर के लिए रवाना पत्र पेटिका में जमा किए। इस पेटिका को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उनकी टीम को सौंपा गया, जिसे लेकर वह जनता के मध्य जाएंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago