देहरादून:- उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही बूथ को मजबूत करने समेत तमाम मुद्दो पर चर्चा की गई।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ दायित्व बंटवारे पर भी चर्चा की गई है। जल्द दायित्व बंटवारा होने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश प्रभारी ने साफ किया कि भीतरघात करने वालों को पार्टी कोई जिम्मेदारी नहीं देगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…