उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्धारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने के विरोध में कांग्रेस ने 13 जून को देशभर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को भाजपा ने राजनैतिक ड्रामा बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने व्यंग्य किया कि हालिया चिंतन शिविर में लगता है कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ इस बात पर चिंतन किया, कैसे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने से बचाया जाये।

मनवीर चौहान ने इस प्रदर्शन को लेकर बढ़चढ़ कर बयानबाजी करने वाले कोंग्रेसियों की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अधिकांश स्थानीय कांग्रेस नेता तो इसे चंपावत उपचुनाव में मिली शर्मनाक हार को पचाने का सुनहरा अवसर मान रहे हैं।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि जब नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सोनिया राहुल ने कुछ गलत किया ही नहीं है तो ईडी की पूछताछ से क्यूँ डर रहे हैं?  क्यूँ पूछताछ के दिन देशभर में अपने सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं से ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करवाकर जांच ऐजेंसी पर दबाब बनाने का अनावश्यक प्रयास किया जा रहा है ? उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉंग्रेस की यह बौखलाहट स्पष्ट जाहिर रही है की इस भ्रष्टाचार के प्रकरण में कॉंग्रेस आलाकमान की समूची दाल ही काली है।

चूंकि इस सच्चाई से जनता ही नहीं कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह वाकिफ है, लिहाजा लगातार चुनावों में हार के वावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने किसी भी मुद्दे पर आंदोलन करने की हिम्मत नहीं जुटाई सिवाय गांधी परिवार को पूछताछ पर बुलाये जाने के । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कोशिश इस मुद्दे पर आंदोलन कर अपने सुप्रीम नेताओं को पीड़ित दर्शाने का राजनैतिक नाटक करना है। लेकिन आज की जागरूक जनता चोर की दाढ़ी में तिनके की कहावत को बखूबी समझती है लिहाजा अब उनकी इन चालबाजियों में नहीं आने वाली यही वजह है कि सच्चाई से मुंह मोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी देश के राजनैतिक मानचित्र से लगातार सिकुड़ती जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago