उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कांग्रेस की सभी गलतफहमी आगामी मतदान के नतीजे के दिन  हो जायेंगी दूर

देहरादून:– भाजपा ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य को बनाने के अलावा संवारा भी है और विकास कार्यों के बूते मुखर होकर जनता की अदालत मे है। जनता कांग्रेस को मौन साधना मे भेजने वाली है। मोदी पर जनता का भरोसा है और सही मायनों मे वह राज्य के अभिभावक हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अब तक तुष्टिकरण की राजनीति करती रही कांग्रेस दांव उल्टा पड़ने पर अब ध्रुवीकरण का राग अलाप रही है। कांग्रेस की इसी राजनीति का असर उसे भुगतना पड़ रहा है और उसने अभी तक सबक नही लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटी अंकिता के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस को जनता उसकी तथाकथित यात्राओं मे आइना दिखा चुकी है। कानून अपना कार्य कर रहा है और आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन राजनीति के बहाने किसी का चरित्र हनन कांग्रेसी रीति, नीति और परंपरा का हिस्सा रहा है। जनता इसे माफ नही करेगी।

चौहान ने कहा कि केदारनाथ मे कोई सोने की चोरी नही हुई है और जांच मे यह स्पष्ट हो चुका है। पेपर लीक मामले मे नकल विरोधी कड़ा कानून बन चुका है जो कि देश के अन्य राज्य भी लागू कर रहे है तथा आरोपी सलाखों के पीछे है। पहली बार धामी सरकार ने दिखाया कि बिना काल खंड देखे कैसे पारदर्शी नीति अमल मे लायी जाती है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए है और इसी का नतीजा है कि पूर्व सैनिकों का भरोसा भाजपा पर पूर्व की भाँति है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के अपराधों को लेकर दिये आंकड़ों को भ्रामक और तथ्यों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी राज्यों मे कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मे राज्य मे विकास के कितने कार्य हुए हैं यह किसी से छिपा नही है। राज्य मे केंद्र की सहायता से पर्यटन, सड़क, वायु यातायात, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र मे दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं चल रही है। इनवेस्टर समिट के बाद योजनाओं का धरातलीय क्रियान्वयन शुरू हो चुका है।

पीएम मोदी के उत्तराखंड से लगाव के चलते राज्य को हर क्षेत्र मे अभूतपूर्व मदद मिली। आईडीपीएल और एचएमटी जैसी परियोजनाएं कांग्रेस कार्यकाल मे ही शुरू हुई और उसी दौरान बन्द हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा से सवाल पूछने वाली तब खामोश रही जब डबल कांग्रेस ने अटल जी के दिये गए आर्थिक पैकेज को छीन लिया था। जनता को पीएम मोदी मे भरोसा पहले से अधिक बढ़ा है और उन्होंने अब तक जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरकर इसे साबित भी किया है। कांग्रेस को सभी गलतफहमी आगामी मतदान के नतीजे के दिन दूर हो जायेगी और जनता ने इसके लिए मन बना लिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago