उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने आम जनता और तीर्थयात्रियों से आपदा को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करने एवं परस्पर सहयोग की अपील

देहरादून:-  भाजपा ने आम जनता और तीर्थयात्रियों से आपदा को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करने एवं परस्पर सहयोग की अपील की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने भ्रामक, झूठे वीडियो एवं जानकारियों से बचने और सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं से भी रचनात्मक सहयोग का अनुरोध किया है। मीडिया में जारी बयान में उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन जनसहयोग से हर आपदा से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समूचा प्रशासनिक तंत्र, आपदा नियत्रण विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग 24 घंटे मुस्तैदी से जनजीवन को सामान्य बनाते हुए सबके जानोमाल की हिफाजत में जुटा हुआ है। वहीं संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास इस मुसीबत की घड़ी में आम जनमानस की हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है। चूंकि उत्तराखंड भी अन्य हिमालयी राज्यों की तरह हमेशा प्राकृतिक आपदा की जद में रहता है, विशेषकर मानसून सीजन में । लिहाजा ऐसी विपरीत परिस्थितियों जनता का सहयोग हमेशा मिलता आया है।

उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों से अलर्ट रहने की अपील करते हुए कहा कि विगत आपदाओं की तरह इस सीजन में भी विभिन्न तरह के फर्जी एवं वीडियो और जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल हों रही हैं । लिहाजा उनके झांसे में आकर, पैनिक होने या ऐसी साजिशों का टूल बनने से हम सबको बचने की जरूरत है। साथ ही स्थानीय लोगों एवम बाहर से आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया कि इस तरह की कोई भी जानकारी संज्ञान में आने पर क्रॉस चैक करने के लिए शासन प्रशासन को अवश्य अवगत कराएं । वहीं सरकार द्वारा जो निर्देश प्रसारित किए जाएं उनका अवश्य पालन करें ।

आपदा सीजन में विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रचनात्मक सहयोग

साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं से भी अपील कि ऐसी परिस्थितियों में सभी को शासन प्रशासन का रचनात्मक सहयोग करने की जरूरत है। अमूमन प्राकृतिक आपदा का सामना करने की कोशिशों को लेकर हमेशा कमी निकालने की स्वाभाविक आदत से उन्हे बचना चाहिए। लेकिन अफसोस कांग्रेस के नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। अक्सर उनका आपदा को लेकर एवं भ्रम अफवाह फैलाने और देवभूमि की छवि खराब करने कोशिशों में शामिल हो जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यूं तो आपसी गुटबाजी के चलते, कांग्रेस नेताओं में सरकार की आलोचना करने की होड़ मची रहती है, लेकिन इस मुद्दे पर सभी को सरकार का सहयोग करने की जरूरत है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago