उत्तराखण्ड

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज होगी बैठक, युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत

उत्तराखंड में बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज फिर बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें की है। कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। इससे पहले दिल्ली में हुई बैठक में मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। गुरूवार से प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। आज होने वाली बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है। संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago