उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने  कहा नया बजट हर उम्मीदों को देगा पंख, युवा शक्ति पर किया गया खास फोकस

हल्द्वानी:  बुधवार को गैरसैंण में राज्य वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सराहा है। उनका कहना है कि उत्तराखंड की धामी सरकार का 2023 का बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। गैरसैंण में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा किए व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए जहां भाजपा सरकार आगे दिशा में काम कर रही है, वहीं विपक्ष द्वारा इस पर ओछी राजनीति करने काम किया जा रहा है। जिस तरह सत्र में कांग्रेस के विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर किताबें फेंकी, यह उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया उत्तराखंड के बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। प्रदेश सरकार ने सशक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में बजट को तैयार किया गया है। इस बजट से हम उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे।

द्विवेदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बार हमें जी-20 की मेजबानी मिली है। जिसके लिए सरकार ने 100 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट की खास बात है कि इसमें युवाओं पर खास फोकस किया गया है। लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार, मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान, भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून, एनसीसी कैडेट का भत्ता बढ़ाया, पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान, बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान दिया कगया है। उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा, जिसके लिए स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। समर्थ शिक्षा अभियान में 813 करोड़ से ज्यादा के बजट का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये 10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। हमारी सरकार द्वारा खेल महाकुंभ के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने सरकारी सेवा में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है।  रिवर्स माइग्रेशन के सपने को भी पूरा करने में मदद मिलेगी, जिससे कई गांव फिर से आबाद हो सकेंगे।  कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी मार्गदर्शन में यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago